एक्सिडेंटउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अलग-अलग दुर्घटनाओं में असंतुलित होकर फिसलने से दो गंभीर घायल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, एक को किया गया रैफर 

शामली। भैंसवाल नहर पटरी पर बाइक के असंतुलित होकर फिसल जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी हल्की चोंटें आई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं एक अन्य घटना में बिडौली-चौसाना मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत में एक युवक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर क्षेत्र के देवबंद निवासी जुबैर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद से भैंसवाल नहर पटरी से होते हुए किसी काम से कैराना जा रहा था। जब वे नहर पटरी पर पहुंचे तभी उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गयी जिसमें जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके दो अन्य साथियों को मामूली चोटें आई। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल जुबैर को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। एक अन्य दुर्घटना बिडौली-चौसाना मार्ग पर हुई। बताया जाता है कि गांव भडी निवासी आरिफ बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने खेत से घर वापस लौट रहा था। जब वह सडक पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गयी जिसमें आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुचे तथा आरिफ को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।

Related Articles

Back to top button