भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया: गौरव बल्लभ

0
232

देहरादून 10 फरवरी । उत्तराखंड में मतदान के लिए मात्र 4 दिन और बाकी है। वही उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस दोनो बड़े दल हर मोर्चे पर एक दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। वही इस दौरान देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा को पलायन के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया है, करती है, लेकिन अब और आगे नहीं करने देंगे। प्रवक्ता बल्लभ ने कहा कि राज्य की जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। साथ ही जो भाजपा द्वारा जारी दृष्टि पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2017 में अपने घोषणा पत्र में उल्लिखित तीन दर्जन से अधिक बिन्दुओं की उपेक्षा भाजपा ने अपने कार्यकाल में की है उसका जिक्र करना भी भाजपा भूल गई। वही, गैरसैण राजधानी, लोकायुक्त पर भाजपा का विजन आज तक भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने बिजली महंगी की है, करती है, लेकिन अब आगे नहीं होने देंगे। वही भाजपा ने पानी की समस्या बढ़ाने का काम किया है। और करती है, लेकिन अब आगे और नहीं करने देंगे।
वही इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कितने भी केन्द्रीय नेता उत्तराखण्ड का दौरा कर लें परन्तु जनता के मन को बदलने का समय उनके हाथ से निकल चुका है क्योंकि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में राज्य की घोर उपेक्षा की है यह बात उच्च न्यायालय ने भी अपने पर्यवेक्षण में कही है। प्रधानमंत्री जी ग्रीन बोनस, 400 के लगभग आपदा प्रभावित गांवों का विस्थापन, सीमान्त क्षेत्रों के गांवों के विकास के लिए धन तथा पिछडे क्षेत्रों के लिए धन देने में पूरी तरह असफल रहे हैं। वही इस दौरान डिजिटल इण्डिया का प्रथम चरण भी राज्य में पूरा नहीं हो पाया है। वही, उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया है, करती है, लेकिन अब और आगे नहीं करने देंगे।