स्वर कोकिला संगीत की दुनिया की मखमली आवाज हो गई खामोश।

नही रही सब लता दीदी
मुंबई महाराष्ट्र। आज विश्व विख्यात भारत रत्न महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन देर रात हो गया। भारत रत्न, स्वर कोकिला, संगीत की मलिका..और न जाने कितने नामों से अपनी आवाज के दम पर करोड़ो दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है। लता मंगेशकर को COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 11 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बीच में स्वस्थ् होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी,लेकिन परसो अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर दुबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया,कल शाम उनकी बहन आशा भोसले और उषा मंगेशकर उनके साथ थी,डॉक्टर और उनका कहना था कि अब उनकी हालत बेहतर है।लेकिन देर रात उनकी तबियत बिगड़ी तो फिर सुधार नहीं हुआ,और देश को स्तब्ध कर देने वाली खबर आई की दीदी नही रही।


