राजपुर रोड एवम् कैंट विधानसभा के प्रत्याशियों की चुनाव व्यय पंजिका का किया निरीक्षण।

0
371

देहरादून 01 फरवरी 2022 (जि.सू.का) भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त माननीय व्यय पे्रक्षक नवनीत मनोहर की उपस्थिति में कलेक्टेªट सभागार में विधानसभा 20-राजपुर रोड (अजा), एवं 21- देहरादून कैन्ट से निर्वाचन में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजिका मूल का अवलोकन किया गया।
विधानसभा राजपुर से भाजपा प्रत्याशी खजान दास रू0 239155, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस के प्रत्याशी राजकुमार रू0 64258, सुश्री डिम्पल 181631, बिल्लु बाल्मिकि रू0 10007, विजय कुमार रू0 6482, रामू राजौरिया धनराशि रू0 7932, धन सिंह रू0 5482, अमर सिंह स्वेडिया रू0 5212, कमलेश माथुर रू0 16252 व्यय किए गए हैं।
विधानसभा देहरादून कैन्ट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सविता कपूर रू0 459979, भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रेस प्रत्याशी सूर्यकान्त धस्माना रू0 902020, अनिरूद्ध काला रू0 77955, राकेश पाठक रू0 82057, रविन्द्र सिंह आनन्द रू0 10492, विनोद असवाल रू0 10212, मौहम्मद सलीम रू010852, सुश्री गीता चन्दोला रू0 30182, दिनेश रावत रू0 14262, नन्द किशोर सेमवाल रू0 15170, सचिन क्षेत्री रू0 10212 व्यय किया गया तथा कैन्ट क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जसपाल सिंह द्वारा अपने व्यय लेखा का पंजिका का प्रथम निरीक्षण में अनुपस्थित रहे, जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
व्यय लेखा निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी व्यय/मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण /वित्त निंयंत्रक आबकारी मुख्यालय सुनील कुमार रतूड़ी, उप कोषाधिकारी राजीव गुप्ता, सहायक लेखाकार भरत सिंह, ब्रहम्दत्त जोशी, प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा देहरादून कैन्ट बिशन सिंह कुमई, चन्द्रशेखर जोशी, भूवन चन्द्र जोशी, नितिन नेगी, राजेश्वर सहित सम्बन्धित कार्मिक प्रत्याशियों के अभिकर्ता उपस्थित थे।