विधानसभा में कम नही हुआ सुबोध की लोकप्रियता का ग्राफ।

0
333

देहरादून। प्रदेश के कृषिमंत्री व भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर सीट से चुनाव मैदान में उतरे है। उनके कार्यकाल में दौरान नरेन्द्र नगर विधानसभा के विकास को नई गति मिली था। ऐसा क्षेत्रवासियों का कहना है। क्षेत्र की जनता इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित मान रही है। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
नरेन्द्र विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए एक सही नेतृत्व की कमी खल रही थी। जिसके चलते विधानसभा की जनता में हताशा और निराशा का माहोल था। किन्तु जब से नरेन्द्र विधानसभा की कमान कृषिमंत्री सुबोध उनियाल के हाथो में आई तो विधानसभा के दिन फिरने लगे। विकासकार्यो में तेजी आने लगी। किसानों को प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ मिलने लगा और विधानसभा में विकास की गंगा बहने लगी। जिससे नरेन्द्र नगर विधानसभा में खुशहाली का माहोल पैदा हो गया। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में भी क्षेत्र की जनता का रूझान सुबोध उनियाल की ओर देखने को मिल रहा है। जब भी सुबोध उनियाल का जिक्र होता है। तो लोग उनकी प्रशंसा करने से नही चूकते। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ चरम पर पहंुच गया है। जिसके चलते विप़िक्षयों में निराशा देखने को मिल रही है। राजनीति का उंट कब किस करवट बैठेगा यह भी भविष्य तय करेगा। किन्तु लोग उनकी जीत सुनिश्चित मान रहे है।