पौड़ी। विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस में घमासान मच गया है। यहां राजपाल बिष्ट के समर्थन में सतपुली नगर, द्वारीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश है।
हेमा पुरोहित ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही जिला पंचायत की सदस्य भी हैं। हेमा की ओर से डोईवाला विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की गई थी, लेकिन टिकट न मिलने से वह नाराज हैं। हेमा पुरोहित ने कहा है कि जिस तरह की राजनीति हो रही है वह राज्य और यहां की जनता के लिए ठीक नहीं है।