टिहरी में नाबालिक का अपहरण कर दुराचार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

0
400

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। 14 साल की नाबालिक का अपहरण कर उसके संग गैंगरेप का मामला सामने आया है।
पुलिस ने अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर, बिजनौर को गिरफ्तार किया, साथ ही लड़की को भी ढूंढ निकाला है। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है। सनसनीखेज घटना से क्षेत्र की जनता में रोष है।
खबरों के मुताबिक नई टिहरी के बौराड़ी में एक 14 साल की नाबालिक लड़की मंगलवार को अचानक से गायब हो गई, जिसे परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद लड़की के पिता ने नई टिहरी पुलिस थाने में उसकी लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने जांच के आधार पर दो लड़के अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर, बिजनौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। मेडिकल में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।