महिला मोर्चा का कार्यक्रम जय श्री राम के नारों से गूंजा बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं में चुनाव से पहले जोश भरा कार्यक्रम में कई बड़े नेता भी भाग लेने पहुंचे

0
249
थानाभवन। भारतीय जनता पार्टी की बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाकर महिलाओं में जोश भरा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी भाग लेने पहुंचे।
जनपद शामली के कस्बा थानाभवन में स्थित वंदना गार्डन में महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुमलता पाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पूरे जनपद से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह उस भारत की धरती की बेटी हैं जिस भारत में भगवान को भी याद करने से पहले महिला शक्ति को याद किया जाता है जब हम भगवान कृष्ण को याद करते हैं तो राधे कृष्ण कहते हैं जब हम भगवान भोलेनाथ को याद करते हैं तो गौरीशंकर कहते हैं जब हम हनुमान को याद करते हैं तो अंजनी पुत्र हनुमान कहते हैं उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश में महिलाओं के सम्मान को जिस तरह से बढ़ाया है वह आज से पहले देखने में नहीं आता था। एक समय था जब लड़कियां स्कूल में जाती थी तो मां को चिंता हो जाती थी कि कैसे उसकी बेटी शाम तक घर लौट आए, लेकिन मोदी और योगी के द्वारा देश में ऐसा माहौल बनाया जहां आज महिलाएं और लड़कियां बेखौफ होकर अपने कामकाज पर जा रही हैं। यह उसी का नजारा है कि आज अपने घरों से अकेली हजारों की संख्या में नारी शक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। उन्होंने योगी मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है। जिससे वह पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में कई बार भारत माता एवं जय श्रीराम के नारे लगाए जिससे पुरास्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में ही पहुंची भाजपा नेत्री राष्ट्रीय परिषद की सदस्य मृगांका सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह से अब देश और प्रदेश में महिला सुरक्षित है। भाजपा ने जो सम्मान महिलाओं को दिया है यह पहले की सरकारों में देखने को नहीं मिलता था। इसलिए महिलाओं को भी सोचना चाहिए महिलाओं के हित की योजना जिस तरह से लागू हुई हैं। महिलाएं भी चुनाव के दौरान ऐसी सरकार को दोबारा चुनकर प्रदेश में काबिज करने का काम करें। कार्यक्रम में ही पहुंची पिछड़ा वर्ग की क्षेत्रीय मंत्री प्रविता रूबी चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा राज में प्रदेश व देश में महिलाओं के हित में कराए गए कामों को गिनाया। कार्यक्रम में ही भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा भी पहुंचे उन्होंने भी महिलाओं को संबोधित किया वहीं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर एवं शामली सीट से विधायक तेजिंदर निर्माण भी पहुंचे भाजपा के नेताओं ने भी महिलाओं का नमन करते हुए उन्हें सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए काम के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिलाओं से अपील की गई कि जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उन तक योजनाएं पहुंची है आगे भी सरकार महिलाओं के हित में और ज्यादा काम करेगी। कार्यक्रम में बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया विधायक तेजेंद्र निर्वाल गन्ना मंत्री सुरेश राणा भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजीता सैनी जिला महामंत्री पायल कश्यप पिछड़े वर्ग की क्षेत्रीय मंत्री प्रविता रूबी चौधरी जिला उपाध्यक्ष शशि अरोड़ा जिला मंत्री सुधा तोमर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मृगांका सिंह बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर नीरज सैनी जिला उपाध्यक्ष सपना मलिक जिला उपाध्यक्ष रेखा संगल जिला उपाध्यक्ष मधु सैनी जिला कार्यकारिणी की सदस्य आशा सौदाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय सदस्य प्रमोद देवी जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल भाजपा कार्यकर्ता एवं सभासद बबली कश्यप आदि हजारों महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही।
रिपोर्ट :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।