पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित।

0
267

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।