भेदभाव का आरोप लगा रिटायर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

0
268

देहरादून। इलाहाबाद बैंक के रिटायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए रिटायर कर्मचारियों ने इंडियान बैंक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पांच मांगों को लेकर रिटायर कर्मचारियों ने जोनल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को इलाहाबाद बैंक रिटायरिज एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने अध्यक्ष राम चन्दर शर्मा के नेतृत्व में घंटाघर के पास धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक में मर्ज होने के बाद रिटायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 10वें एवं 11वें द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इंक्रीमेंट का अविलंब भुगतान होना चाहिए। इंडियन बैंक की तरह इलाहाबाद बैंक के रिटायर कर्मचारियों को भी विभिन्न आर्थिक लाभ दिये जायें। प्रदर्शन करने वालों में राज कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार अरोड़ा, देवेंद्र कांडपाल, आरके बडोला, नवीन उनियाल, दुर्गा प्रसाद पंत, वीएस रावत, दीपक कुकरेती, राजन पुंडीर, ललित मोहन भट्ट आदि शामिल रहे।