देहरादून 11 दिसंबर। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी, उत्तराखंड, देहरादून की आम सभा आज शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें आज संगठन का विस्तार करने के साथ ही आगामी 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई जी की स्मृति में कई रचनात्मक कार्यक्रम मनाने पर सहमति हुई।
सभा प्रारंभ होने से पूर्व सभागार में भारतीय सेना के सर्वोच्च अधिकारी परम आदरणीय श्री विपिन रावत जी व उनकी अर्धांगिनी के साथ ही सेना के अन्य उच्च अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया गया और परम आदरणीय श्री विपिन रावत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर सभी ने मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय अटल सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा परम आदरणीय श्रीमती रमा गोयल ने अवगत करवाया की यह संस्था विगत 2 वर्षों से मातृ शक्ति के साथ जनपद देहरादून व पूरे उत्तराखंड में सेवा कार्य कर रही है क्योंकि अब संगठन का विस्तार किया जाना है इसमें मातृशक्ति के साथ ही साथ पुरुषों और सेवा करने के इच्छुक अन्य सभी योग्य व्यक्तियों का आज की बैठक में कार्यकारिणी में चयन किया गया जिनके पदों की घोषणा अगली बैठक में होगी
आज जिन का चयन किया गया उनके नाम निम्नानुसार है
।कमलेश अग्रवाल जी, संजय गर्ग, विकास कुमार, महेश गुप्ता, चिंटू चौधरी जी, प्रिया गुलाटी, रवि कांत शर्मा, डॉ अनिल कुमार, रूपाली शर्मा, शारदा गुप्ता, ममता देवरानी, अंतीजा बिस्ट, मंजू शर्मा, सतीश शर्मा, ममता खन्ना, रवीना कश्यप आदि सदस्यों ने भारतीय अटल सेना की सदस्यता ली।
आदरणीय कमलेश अग्रवाल जी को सर्वसम्मति से संरक्षक, संजय गर्ग जी को महानगर संयोजक,विकास कुमार जी को प्रांत संयोजक मनोनीत किया गया। महिला मोर्चा से बबीता गुप्ता, नम्रता वर्मा, भक्ति कपूर, सुधा शर्मा, राखी गुप्ता, सुमन जैन, अमिता गोयल, प्रवीण शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।
सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रमा गोयल जी ने सभी को संस्था के उद्देश्यों के बारे में संक्षिप्त में बताया। अटल जयंती 25 दिसंबर को है। 18 से 25 अटल सेवा सप्ताह के रूप में मनाने पर सभी ने अपनी सहमति दी।
अटल सेवा सप्ताह की शुरुआत 18 दिसंबर को एक रैली से करने की योजना है। पूरे सप्ताह वृद्ध बुजुर्गो की सेवा, सेवा बस्ती में कार्य, कन्याओं को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य एवम् खेल प्रतयोगिताएं, कुष्ठ आश्रम में वितरण, अनाथ आश्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, आदि जगह जाकर सेवा करने पर सभी से सुझाव दिए। साथ ही सारे सेवा कार्यों के प्रचार प्रसार पर भी मंथन हुआ। इस सप्ताह का समापन अटल काव्यांजलि के रूप में अटल जी को श्रद्धांजलि देकर किया जाए, ऐसा भी विचार विमर्श किया गया।
गैराजनीतिक होगी संस्था।
राष्ट्रीय अध्यक्षा में अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनीति है और निकट भविष्य में भी गैर राजनीतिक ही रहेगी इसमें सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा।
बैठक का संचालन संजय कुमार गर्ग द्वारा किया गया।