पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कार्यालय का किया निरीक्षण।

0
255

देहरादून 23 नवम्बर, श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कचहरी रोड स्थित निर्माणाधीन बहुउद्देशीय कार्यालय का भ्रमण किया और पूरे परिसर में सुधार एवं निमार्ण कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह के अन्त तक गढ़वाल परिक्षेत्र, यातायात एवं फायर के कार्यालय बहुउद्देशीय भवन में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम- श्री अमित सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात- श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- श्री करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- श्री सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।