उत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड

*राजनैतिक भागीदारी हेतु भारतीय जैन मिलन का जन जागरण अभियान *

*सहारनपुर* मे आज जैन मिलन शाखाओ के अध्यक्ष ,मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयोजको की एक सभा जैन मंदिर चंद्रनगर पर *अतिवीर अजय कुमार जैन* राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिसमें राजनैतिक भागीदारी हेतु जन जागरण के अंतर्गत निम्नलिखित निर्णय लिए गए ।
सहारनपुर से 5500 हस्तलिखित पोस्टकार्ड राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष व उच्च पदाधिकारियों को भेजे जाएंगे।
जिसमें निम्नानुसार पोस्टकार्ड लिखवाए जाएंगे
*”उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हेतु जैन समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए एवं हमारे वोट की अहमियत को समझा जाए”* जैन मिलन की शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य समाज के प्रत्येक घर में जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से पोस्ट कार्डो को लिखवाएगे तथा राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष को भेजेंगे। शहर में विशिष्ट जगह बड़े बड़े होल्डिंग लगाकर अपनी मांग से सरकार को अवगत कराएंगे। सभी मंदिरों में कैलेंडर लगवाए जाएंगे
शहर और कस्बों में नुक्कड़ सभाएं करके जैन समाज की जितनी भागीदारी उतनी राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेंगे।इस सभा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर अजय जैन,क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अवनीश जैन,राकेश जैन सहित सभी जैन मिलन शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button