सत्ता में जैन समाज को भागीदारी देने वाली पार्टी को देंगे समर्थन :नरेश जैन

0
475

देहरादून 19 नवंबर। भारतीय जैन मिलन की देहरादून स्थित सभी जैन मिलन इकाइयों की एक सभा जैन धर्मशाला में आयोजित की गयी सभा संचालन डा संजीव जैन ने किया/
सभा मै राष्ट्रीय महामंत्री नरेश जैन ने आहवान किया कि आज आवश्यकता है़ कि अपनी संस्कृति की रक्षा हेतु सरकार में जैन व्यक्तियों की भागीदारी होनी चाहिए/
  जैन समाज ने सदैव देश की संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन किया है।*
   *सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जैसे अनगिनत यशस्वी सम्राटों एवं भामाशाह जैसे दानवीरों से गौरवान्वित जैन समाज ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।*
   *मगर वैश्य (बनिया) माने जाने वाला जैन समाज स्वयं को उपेक्षित एवं ठगा सा महसूस कर रहा है।*
   *एक समय देश की संसद में हमारे 44 सांसद थे, मगर आज एक भी नहीं। एक समय हमारे कई मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री थे। आज शून्य हो गए हैं।*
*हमारी लड़ाई अपना हक लेने की है।*
   *लोकसभा के चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल ने एक भी जैन प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया।*
   *दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप पार्टी द्वारा श्री सत्येंद्र जैन को टिकट दिया गया। अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने एक भी जैन को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया।*
   *उत्तराखंड/ उत्तर प्रदेश के 2017 के चुनाव में भी यह दुर्भाग्य रहा कि राजनैतिक दलों ने किसी जैन प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया।*
*हमारी लड़ाई अपना हक लेने की है।*
   *उत्तर प्रदेश की बात करें तो हम आज 90 विधानसभा क्षेत्रों में निर्णय की स्थिति में है। उत्तराखंड में हम पांच विधानसभा क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं।*
   *हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी माना जा रहा है। जब प्रदेश में विधायक ही नहीं होगा तो मंत्री कैसे बनेगा.?*
   *हमारा उद्देश्य सत्ता का उपयोग करना नहीं है। हमारा उद्देश्य अपनी गौरवशाली संस्कृति की रक्षा करना है।*
   *जब सभी समाजों, वर्गों, जातियों व धर्मों को प्रतिनिधित्व दिया जाता है तो हमें क्यों नहीं.?*
   *हम जिस पार्टी को अपनी वोट देंगे, उसे जिताने में अपना निर्णायक समर्थन भी देंगे। परन्तु हम उससे सत्ता में भागीदारी भी लेंगे।*
     *हमारा एक ही नारा है।*
         *हम वोट भी देंगे*
    *मगर भागीदारी भी लेंगे।*
   *सब राज्यों में हमें हमारा उचित एवं यथोचित प्रतिनिधित्व देना होगा। यह हमारे हक की लड़ाई है, जो हमें प्राप्त करनी है।*
सभा को संदीप जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मधु जैन केंद्रीय महिला संयोजिका सचिन जैन संजीव जैन सुनील जैन राहुल जैन राकेश जैन नवीन जैन अलका जैन ने भी संबोधित किया व एकजुटता का परिचय दिया।