

शामली। उल्लास एवं उमंग का पर्व दीपावली जिलेभर में पूरे उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। दीपावली के पर्व पर चारों तरफ धूम धडाका रहा। रात होते ही पूरा जिला रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोगों ने उपहार के स्वरूप में एक दूसरे को मिठाई व उपहार भी भेंट किए।
जानकारी के अनुसार रोशनी का त्यौहार दीपावली का पर्व गुरुवार को पूरे जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के पर्व पर बाजारों में भी भारी भीड़ रही। लोगों ने मिठाई, खील बताशे व दीपावली के सामानों की जमकर खरीददारी की। पूरे दिन घरों को फूलों से सजाने का सिलसिला जारी रहा। रात के समय लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धिकी कामना की। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई व उपहार भेंट कर दीपावली की बधाई दी। लोगों ने अपने रिश्तेदारों व यार दोस्तों को फोन के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली के पूर्व पर पूरे शहर में उत्साह नजर आया। बाजारों में भीड़ के कारण जाम के हालात बने रहे। त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द से संपन्न कराए जाने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी थी। रात होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। लोगों ने अपने घरों, छतों, बालकनी, मुख्य द्वार के अलावा मंदिरों में पहुंचकर भी दीये जलाए तथा भगवान से देश में शांति की कामना की। वहीं दीपावली के पर्व पर मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गयी थी। भगवान के मंदिरों को भी फूलों से सजाया गया था जहां भक्तों ने पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की। इस मौके पर घरों में भी विशेष व्यंजन बनाए गए। रात के समय पूरे शहर में पटाखों की धमक बनी रही। दूसरी ओर आसपास के देहात क्षेत्रों कैराना, कांधला, झिंझाना, गढीपुख्ता, थानाभवन, ऊन,चौसाना आदि में भी दीपावली का पर्व पूरे उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया।


रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।