स्कूलों में भी उत्साह से मनाया गया दीपावली का त्यौहार  छात्र-छात्राओं ने रंगोली में दिखाई प्रतिभा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत

0
313
शामली। दीपावली का त्यौहार स्कूलों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सेंट आरसी स्कूल में चल रहे दीपावली सप्ताह का भी समापन हो गया।
जानकारी के अनुसार दीपावली का पर्व स्कूलों में भी पूरे उत्साह से मनाया गया। शहर के सेंट आरसी स्कूल में चल रहे दीपावली सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि दीपावली सप्ताह के चलते प्रत्येक दिन अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सप्ताह के अंतिम दिन कक्षा 9, 11 व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली का नाम आते ही हृदय उत्साह एवं उमंग से भर जाता है। इस अवसर पर कक्षा 9 में रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग ए में अंशिका वर्मा, आरती कश्यप, रिधि शर्मा, आंचल शर्मा, गौरवी वर्मा, वर्ग-बी में अवनीत देशवाल, प्रियांशी गर्ग, गौरी वर्मा, एंजल गहलोत, वंशिका पाल, वर्ग-सी में प्रतिभा पंवार, अंशिका सरोहा, वंशिका देशवाल, राधिका चौधरी, नंदनी पंवार, वर्ग-डी में दिव्यांशी, हर्षिका, वर्तिका, खुशी, प्रिया, आयुषी, वर्ग-ई में शीलू, एंजल, अनुष्का, स्वाति, आरव, वंश, मयंक, प्रफुल्ल, नितिन को पुरस्कृत किया गया वहीं कक्षा 11 में रंगोली प्रतियोगिता वर्ग-ए में श्रुतिका मलिक, अभिषेक पुंडीर, याना, प्राची चिकारा, सन्नी, मोहित, वर्ग-बी में आकाश, अतिशय, त्रिपती, वंश गर्ग, हर्षिका, खुशी, तुबा, भारत वर्ग-सी में मान्या, कशिश, पूर्वी, हनी, वंशिका, लाडिया, मानसी कुरैशी, अंशिका, कक्षा 12 में सोफिया, प्रिया, तरूनम, पलक, खुशी बालियान, तानिया, विजेता, जिया, वसीम, राधिका संगल, स्मृति, ईशा निर्वाल, तनिशा बंसल, गौरी संगल आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर भारत संगल, नरेश पंत, डा. विशाल तायल, कुलदीप निर्वाल, हरिओम वत्स, अनिमेष देशवाल, अंजू पंवार, अरविन्द चौधरी, फैजान, अंजू मलिक, भावना शर्मा, विनय नायर आदि भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।