उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर रविवार को प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड की महिला शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
एस्लेहाल चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इय मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि आपदाग्रस्त उत्तराखंड के लिए कोई घोषणा करने की बजाय घसियारी योजना का उद्घाटन किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि यह योजना उत्तराखंड की मातृशक्ति को अपमानित करने वाली है। आपदा आने के बाद गृह मंत्री हवाई दौरा तो कर गए। किन्तु आपदाग्रस्त लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई घोषणा नही की। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। आम आदमी की समस्याओं से इस सरकार का कोई लेना देना नही है। हाल ही में प्रदेश में आई आपदा ने सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोलने का काम किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी नितियों को बर्दाश्त नही करेंगी। पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद कोमल बोहरा, अर्जुन सोनकर, मीना रावत, रेहाना परबीन, रीता रानी, अशोक कोहली, गुलशेर मोहम्मद मियां, सुरेन्द्र गुप्ता, विकास नेगी, सुनील बांगा, देवेन्द्र सिंह, हरेन्द्र चौधरी, डॉ. एसवी त्यागी, नागेश रतूड़ी, जगदीश धीमान, मुकेश सोनकर, अमीचंद सोनकर, अजय बेलवाल, दीप बोहरा, शिव कुमार, डॉ. विजेन्द्र पाल, अवधेश पंत, राजू मौर्य, सोम प्रकाश वाल्मीकि, जहीर खान, प्रियास छाबड़ा, अर्जुन रावत, प्रकाश नेगी, ओमी यादव आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button