कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का शामली में होगा जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प 

0
407
शामली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में विचार विमर्श किया गया, साथ ही नवम्बर में शामली जनपद में पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का भी जोरदार स्वागत किए जाने का भी संकल्प लिया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के लिए पार्टी की नीतियों का भी प्रचार प्रसार करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का शामली जनपद में जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। शामली जनपद की तीनों विधानसभाओं में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए न्याय पंचायत व ग्राम सभा अध्यक्षों की सूची समय से बनाकर जमा कराना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी व परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढोत्तरी की जा रही है जिससे जनता का जीना मुहाल हो गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। बैठक का संचालन अनुज गौतम ने किया। इस अवसर पर प्रवीण तरार, वैभव गर्ग, निर्भय सिंह, अश्वनी शर्मा, शेखरपाल, अब्दुल हाफिज, डा. चैनसिंह पुंडीर, राशिद चौधरी, राजेश कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।