अपराधताज़ा खबरदिल्ली

सिंधु बोर्डर पर सेवा कर रहे मजदूर की निर्मम हत्या

दिल्ली। सिंधु बोर्डर पर किसान आंदोलन में सेवा कर रहे 35 वर्षीय मजदूर तरनतारन के चीमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह की बहुत ही विभत्स तरीक़े से आंदोलन कारियों ने पहले हाथ काटा फिर गला काट कर निर्मम हत्या कर लाश को मंच के पास ही टांग दिया गया। हरियाणा के कुण्डली थाने में घारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। प्रथम दृष्टया आंदोलनकारी किसानों पर ही शक जा रहा है। मृतक लखबीर सिंह का किसी पार्टी या अपराधी प्रवृत्ति ना होना बताया जा रहा है। यह काफी समय से सिंधु बोर्डर पर आंदोलनकारियों की सेवा कर मजदूरी कर रहा था मौत का क्या कारण रहा ये तो जांच के बाद ही सामने आयेगा। संयुक्त किसान मोर्चा भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली प्रदेश।

Related Articles

Back to top button