उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बुढ़ाना महासम्मेलन में पहुंचे कश्यप समाज

कैराना। सपा के पूर्व के राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि सभी पार्टियों ने कश्यप समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा समाज को गुमराह कर रही है। उन्होंने बुढ़ाना में होने वाले महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है।
शुक्रवार को तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सपा के पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप गांव बुच्चाखेड़ी में पहुंचे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जो भी पार्टी आई है, उसी ने कश्यप समाज के लोगों को ठगने का काम किय है। भाजपा गुमराह करती आ रही है। समाजवादी पार्टी में जितना सम्मान समाज को मिला है, उतना किसी पार्टी ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप समाज का महासम्मेलन होने जा रहा है और इस सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हो रहे हैं। इसी की तैयारियों को लेकर उनका भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के लोगों को किसी भी राष्ट्र पार्टी व राष्ट्र पार्टी के नेता ने संबोधित नहीं किया है। यह पहला अवसर है। इसको ऐतिहासिक सम्मेलन में बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को आरक्षण मिलना चाहिए। भाजपा सरकार ने महर्षि कश्यप जयंती का अवकाश खत्म करने का काम किया है, यह बहुत की शर्मनाक है। इस अवसर पर धीरसिंह कश्यप, एडवोकेट दीपक कश्यप व गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- पुनीत गोयल संवाददाता कैराना के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली।

Related Articles

Back to top button