भाजपा बूथ समिति सत्यापन अभियान संपन्न

0
4114

शामली। भारतीय जनता पार्टी के जनपद कायार्लय में विधानसभा शामली में भाजपा के बूथ समिति सत्यापन अभियान का कायर्क्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल मुख्य अतिथि रहे तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, शामली विधायक तेजेन्द्र निवार्ल , पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह , जिला प्रभारी जसवंत सैनी भी साथ में रहे। कायर्क्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने की। मुख्य वक्ता मोहित बेनिवाल ने कहा कि आज शामली विधानसभा की शक्ति केन्द्र संयोजक व बूथ समिति सत्यापन अधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए इस अभियान में जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही भाजपा केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही विकास की योजना के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। साथ ही कहा कि हर बूथ पर बूथ कमेटी शक्ति केन्द्र संयोजक सत्यापन समिति के पदाधिकारी बूथ स्थल पर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करेंगे। बूथ का कार्यकर्ता वास्तविक नेता होता है अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को पूर्णरुप प्रदान करें। देश व प्रदेश के द्वारा अनेको विकास योजनाए आम जन मानस तक चलायी जा रही है उन सभी का प्रचार प्रसार करना भी प्रत्येक कार्यकर्ता का धर्म है। आने वाला समय पूर्णरुप से चुनाव का है और उसमें भाजपा की सरकार बनने वाली है।
बूथ समिति सत्यापन अभियान कार्यक्रम के अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्री सतेन्द्र तोमर ने कहा कि पार्टी के लगातार कई अभियान चल रहे है। जिन कार्यकर्ताओं को इस अभियान में दायित्व मिले है वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इन अभियानों को पूरा करें। बैठक में सभी शक्ति केन्द्र संयोजक को बूथ किट वितरण की गई जिसमें प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर जिले से वरिष्ठ कार्यकर्ता को सत्यापन अधिकारी बनाया गया है। समिति सत्यापन अभियान के लिए कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री पंकज राणा व शामली विधानसभा संयोजक जिला मंत्री विवके प्रेमी को बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, प्रमोद सैनी अट्टा, जिला उपाध्यक्ष आनन्द पुण्डीर, अनुज राणा, शशि अरोरा, संगीता जिन्दल, भूपेन्द्र शर्मा, छत्रपाल कश्यप, घनश्याम पारचा, नीरज मलिक जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, पीयूष सैनी, गोपाल चौहान, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, अमित विश्वकर्मा, वरूण मलिक, आरिफ हवारी, अरविन्द संगल, मण्डल अध्यक्ष मीनू संगल, गजेन्द्र सिंह, डा0 रश्मिकान्त जैन, संजीव मलिक सभी शक्ति केन्द्र के सत्यापन अधिकारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।