मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मेजर जनरल के.जे. बाबू को श्रद्धांजलि

0
2357

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट के दून सैनिक इंस्टीट्यूट, में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय के.जे. बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मेजर जनरल के.जे.बाबू की सेवाओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here