अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कार व तांगा की भिड़ंत घोड़े सहित दो युवा घायल

गंगोह। कार व तांगे की भिड़ंत में तांगे सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार को गांव बिलासपुर निवासी शुभम और विशाल घोड़ा-तांगा में बैठकर गांव दूधला आ रहे थे। जब वह दूधला के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने घोड़ा तांगा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए वहीं घोड़ा भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रिर्पोट  :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश। 

 

Related Articles

Back to top button