अपराधो की रोकथाम और व्यापरियों की सुरक्षा में नहीं होगी ढिलाई : शिव प्रकाश

0
1413

बागपत,बडौत |अ भा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को फूल मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर किया जोरदार स्वागत।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कोतवाली प्रभारी का स्वागत करते हुए बताया कि क्षेत्र के व्यापरियो की समस्याओं का समाधान करना अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बागपत की प्रमुखता है। इसके लिए उन्हें पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी आवश्यकता रहती है। वहीं कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापरियों के हितों की रक्षा की जाएगी। यदि कोई संगठन या अन्य व्यापारियों का शोषण करता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। व्यापारियों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्वागत सम्मान करने वालो में जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर, जिला महामंत्री अनुराग जैन , डॉ देवेंद्र पवार, संदीप जैन , अजय सोलंकी , विपिन जैन, नवनीत जैन ,बिल्लू चौधरी नगर अध्यक्ष, अक्षय जैन, राजहंस , अमित जैन , शुभम जैन आदि उपस्थित रहे।

दूसरी ओर नवनियुक्त थाना प्रभारी का थाना परिसर में जोरदार स्वागत करते हुए
व्यापारी नेता मुदित जैन ने आश्वासन दिया कि पुलिस व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे नगर के सभी व्यापारी |
*चौबीस घंटे फुल सपोर्ट*
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के जनपदीय पदाधिकारियों ने बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति शिव प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ोत बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

खल मंडी के प्रधान संदीप गर्ग उर्फ टीटू प्रधान ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा हेतु ज्यादा से ज्यादा दुकानों पर सीसी कैमरे लगवाए जाएंगे और रात को चौकीदारों की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी , जिससे व्यापारी सुरक्षित रह सके |थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा व्यापारियों के लिए 24 घंटे पुलिस प्रशासन फुल सपोर्ट में रहेगा | सम्मान समोरह मे मुदित जैन ,अंकित जैन डब्बू, खल मंडी के प्रधान संदीप गर्ग ,मीडिया प्रभारी उत्सव जिंदल, ललित जैन सभासद, हर्ष आर्य,विनोद कुमार उर्फ नीतू सभासद एवं कृष्ण कुमार बिदल आदि लोग उपस्थित रहे |

रिर्पोट  :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश। एवं  आशीष चन्द्रमौली बागपत।