देहरादून: प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कई रियायतें भी दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य के मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा राज्य में बाजार खुलने का समय सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक कर दिया गया है।
आपको बता दें कि पहले बाजार खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक था। इसके अलावा वाटर पार्क, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि हवाई यातायात में भी छूट दी गई है, जिन व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली हैं, उन्हें हवाई मार्ग से उत्तराखंड आने की अनुमति दी गई है। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रहेंगे, जो वर्तमान में लागू हैं।
772102 949383Exceptional weblog here! Additionally your web site rather a lot up quickly! What host are you the usage of? Can I get your affiliate link to your host? I wish my internet site loaded up as rapidly as yours lol 151925