देश

संविधान की रक्षा को करने होंगे प्रयत्न: लालचंद शर्मा

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर किया बाबा साहेब को याद

देहरादून। संविधान के अवसर पर समस्त कांग्रेसियों ने संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया। घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं बाबा साहेब के दिए हुए उपदेशों एवं आदर्शों का जनता के बीच प्रसार किया। आज देश में जिस तरह संविधान को लांघ कर जो कृत्य किए जा रहे हैं वह कड़ी निंदा योग्य हैं और आज के इस सुअवसर पर हम सभी यह प्रण लेते हैं की संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए जितने भी प्रयत्न और संघर्ष आवश्यक होंगे वह हम करेंगे। साथ में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे और कहा की संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर हम सभी ने यह प्रण लिया है की संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर अग्रसर होंगे जिससे सभी के जीवन में अनुशासन एवं सौहार्द बने रहे एवं देश में खुशहाली का माहौल कायम रहे और देश के संविधान की रक्षा के लिए समस्त संभव प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सोनकर, सुनील कुमार बंगा, आशु प्रजापति,  राजू बहुगुणा, राजीव प्रजापति, जितेंद्र चौहान, अजय बेनवाल, सुरेश गुप्ता, प्रियांश छाबड़ा, अभिषेक, रघु, मनोज कुमार, परवीन बंगा, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र सिंह भाई, प्रवीण बंगा एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button