मुकेश गौतम बने नगर पालिका के वकील चेयरमैन अंजना बंसल ने दी नगर पालिका वकील की जिम्मेदारी 

0
652

शामली। नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल ने मुकेश कुमार गौतम (चौसाना वाले) को नगर पालिका शामली का वकील मनोनीत किया है। अब मुकेश कुमार गौतम नगर पालिका के सभी अदालती कार्याें को देखेंगे। जानकारी के अनुसार नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल ने प्रसिद्ध अधिवक्ता मुकेश कुमार गौतम (चौसाना वाले) को नगर पालिका परिषद शामली का वकील मनोनीत किया है। अब मुकेश कुमार गौतम नगर पालिका शामली के सभी अदालती कार्यों को देखेेंगे। दूसरी ओर मुकेश कुमार गौतम को नगर पालिका का वकील मनोनीत किए जाने पर हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान व मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ भारद्वाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। हिन्दू वाहिनी प्रभारी बिट्टू कुमार, चौ० रविन्द्र सिंह कालखंडे, अरविन्द कौशिक, सुधीर राणा, प्रदीप निर्वाल, अनुज गोयल, अमित गर्ग, वरूण वशिष्ठ, अनुराग गोयल, आशीष निर्वाल, योगेश, उपेन्द्र द्विवेदी, मनोज रोहिल्ला, राजेश गुप्ता आदि ने खुशी जताते हुए पालिका चेयरमैन का भी आभार जताया है।

रिर्पोट  :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।