उत्तराखण्डशासन

सचिव ने किया परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण, ई.गवर्नेंस लागू करने के दिए निर्देश

देहरादून:  सचिव परिवहन डा. रणजीत सिन्हा ने परिवहन निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। उन्होंने निगम में ई.गवर्नेंस व्यवस्था को लागू करने को भी निर्देश दिए।

रविवार को सचिव परिवहन डा. रणजीत सिन्हा परिवहन मुख्यालय पहुंचे और यहां कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया की पटलों पर कार्य व्यवस्थित तरीके से नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने निगम प्रबंधन की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

डा. सिन्हा ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए व्यवस्था को ऑनलाइन किया जाए। ई.गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए कार्यों को व्यवहारिक और सुदृढ़ बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कमियों को इंगित करते हुए इन्हें दूर करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निगम की कार्यशाला और अन्य कार्यों से संबंधित पत्रावली तलब की।

बता दें कि परिवहन निगम लगातार घाटे में चल रहा है। अभी स्थिति यह है कि निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। हाईकोर्ट ने भी परिवहन निगम की आय को बढ़ाने के के लिए सरकार से कार्ययोजना देने को कहा है।

इसको देखते हुए सचिव ने निगम प्रबंधन से घाटे के कारणों पर भी चर्चा की। वहीं आय के साधनों को बढ़ाने पर विचार विमर्श कर इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को सौंपने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button