उत्तराखण्ड

कोरोना वायरस जांच फर्जीवाडें प्रकरण में फंूका कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला


ऋषिकेश। हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना वायरस जांच फर्जीवाड़े में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष आदेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वर्गाश्रम चैक पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार पनप रहा है हरिद्वार महाकुंभ में कोरोनावायरस जांच के नाम पर महा घोटाला किया गया है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सरकार मेंप्रदर्शन में विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस यमकेश्वर अंकित गुप्ता, त्रिभुवन, उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पार्वती नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सफाई मजदूर कांग्रेस शिवचरण, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस ऋषभ अग्रवाल, चेतन चैहान, विजेंद्र नेगी, प्रमोद चैहान, विनोद जेतूड़ी, संदीप कुमार, अमित झा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। अगर नैतिकता बची है तो इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सच जनता के सामने लाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button