चंपावत: कांग्रेस विधानसभा प्रभारी दलजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा।
चंपावत मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने की. विधानसभा प्रभारी दलजीत ने कहा सभी को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। मिशन 2022 के लिए कमर कस लें. इसके लिए कार्यकारिणी को आगे आकर टीम को मजबूत करने की आवश्यकता है।
प्रत्येक बूथ में एक टीम बनाएं, जो आम जनता को भाजपा सरकार की नाकामियां गिना सकें। उन्होंने कहा कि विधायक पद के लिए कोई भी कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर सकता है, लेकिन हाईकमान का फैसला अंतिम होगा। उन्होंने कहा नेता और कार्यकर्ता गुटबाजी भूलकर पार्टी के लिए कार्य करें, जिससे मतदाताओं में सही संदेश जा सके।
इस बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, विकास साह, हरीश चैधरी, प्रकाश बोहरा, रोहित बिष्ट, नाथ सिंह बोहरा, तुषार वर्मा, हरीश उप्रेती, नरेश जोशी, पूरन कठायत, मयूख चैधरी, निर्मला गहतोड़ी, विनोद बडेला मौजूद रहे।
buy sleep medications online online doctor for sleeping pills
order amoxicillin 250mg online cheap purchase amoxil online amoxicillin 500mg over the counter