उत्तर प्रदेशविशेष समाचारसंस्कृति

स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल शहीदों को माल्यार्पण किया गया

बड़ौत | आजादी के जश्न के आकर्षण और खुशियों का केंद्र जहां लहराता हुआ तिरंगा है वहीं, शहीदों को नमन, स्मरण और उन्हें माल्यार्पण हमारे भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करने और उस पर सतत बढते रहने की हिम्मत बंधाता है | इसलिए जनपद में जगह जगह हो रहे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत भी शहीदों को नमन करने से हुई | राष्ट्र वंदना चौक पर जिलाधिकारी राजकमल यादव सहित समाजिक, राजनीतिक संगठनों ने श्रद्धा सुमन और माल्यार्पण किया | नगर बडौत, खेकड़ा और बागपत में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं को सजाया गया, फूल चढाए गए |

कारगिल युद्ध में शहीद हुए जनपद के वीर जवानों को तिरंगे की आज के दौर की महत्वपूर्ण व अविस्मरणीय देन मानते हुए लगाई गई प्रतिमाओं को भी भव्य रूप में सजाया गया था |तहसील क्षेत्र के बदरखा के अमर शहीद यतेंद्र खोखर के स्मृति स्थल पर युवा हिंदू वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ,बलवान प्रधान, बंटू मास्टर, ऋषि पाल मंडल अध्यक्ष भाजपा के डॉ उदय वीर सिंह सुधीर सचिव किसान समिति चेतन चौधरी खोखर तानिया आर्य मिथिलेश अभी खोखर आदि लोगों ने ध्वजारोहण किया |

बदरखा गांव में अमर शहीद यतेंद्र खोखर की स्मृति स्थल पर कार्यक्रम संबोधित करते हुए युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने कहा कि अमर शहीदों की याद में आने वाले समय में गांव स्तर पर मेले लगाने का कार्यक्रम रखा जाएगा |

उन्होंने कहा कि अगर आज हम राहत की सांस ले रहे हैं तो हमारे अमर शहीदों की देन है, उन्हीं के कारण इस देश में आजादी का बिगुल फूंका गया था ,देश को आजाद कराने में हमारे अमर शहीदों की अहम भूमिकाएं।

रिपोर्ट :- बागपत प्रभारी डा० योगेश कौशिक के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button