उत्तराखण्ड

शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिवस

कन्या पूजन की रही धूम
काशीपुर। माता दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जा रही है। नवरात्रि का आज अष्टमी और नवमी पूजन के साथ परायण कार्यक्रम चल रहा है। जगह-जगह कन्या-पूजन का आयोजन हो रहा है।
कोरोनाकाल में बीते 17 अक्टूबर से चल रहे नवरात्रि का आज अष्टमी और नवमी पूजन के साथ परायण कार्यक्रम चल रहा है। आज नवरात्री के अवसर पर मां दुर्गा की आठवीं शक्ति के रूप में देवी महागौरी की उपासना कर लोग सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा जारी
कोरोना गाइडलाइन का लोग पालन करते हुए पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए।
वहीं, मां भगवती की उपासना के साथ ही 9 कन्याओं की पूनजा की जाती है। इसे कन्या पूजन कहते हैं। कन्या पूजा को कंजक पूजा भी कहा जाता है। व्रत करने वाले लोग इस दि को शुभ मानते हुए अपना व्रत कन्या पूजन के बाद तोड़ते हैं। इसलिए जगह-जगह कन्या-पूजन का आयोजन हो रहा है।
333333333333

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button