आम आदमी पार्टी की कैंट विधानसभा के वार्ड 44 की कार्यकारणी गठित

0
3184

मुकेश सिंह बनाए गए वार्ड अध्यक्ष, 11 लोगों को बनाया गया बूथ अध्यक्ष
देहरादून। आम आदमी पार्टी की कैंट विधानसभा के वार्ड 44 की कार्यकारणी का गठन दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को विधानसभा निवर्तमान प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द द्वारा किया गया। इस मौके पर 11 लोगों को बूथ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई और उन्हें बूथ अध्यक्ष बनाया गया। मुकेश सिंह को वार्ड 44 का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र सिंह आनन्द ने बताया कि आम आदमी पार्टी कैंट विधानसभा में कार्यकारणी गठित करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है जिससे लोगों को उनके क्षेत्र के आप प्रतिनिधि तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। श्री आनन्द ने बताया कि आज जितने भी बूथ अध्यक्ष बनाए गए है उनके साथ ही एक वार्ड अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। सभी लोगों का एक व्हाॅटसएप गु्रप गठित किया जाएगा जिसमें सभी की रिपोर्टिंग होगी। इसी प्रकार से बाकी वार्डों के वार्ड अध्यक्ष व अन्य कार्यकारणी का भी गठन जल्द ही किया जाएगा। श्री आनन्द ने बताया कि इससे क्षेत्रीय लोगों को यदि कोई काम करवाना है या उनकी कोई समस्या है तो वह अपने बूथ अध्यक्ष या वार्ड अध्यक्ष को बता सकता है जिसका समाधान मिल कर किया जाएगा।
श्री आनन्द ने कार्यकारणी की जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश सिंह को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है वहीं सुशील रोहिला, नवीन कुमार, इंद्रप्रीत सभरवाल, सुरेश, मोहित, विशाल शर्मा, विशाल बंसल, रोहन रोहिला, सतेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र एवं गोविंद राम को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर विपिन खन्ना, नवीन सिंह चैहान आदि मौजूद थे।