आप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका

1
2064

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा उत्तराखण्ड के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक चैंपियन दुबारा वापसी कराये जाने का विरोध किया है। विरोध स्वरूप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप विधायक का पुतला फूंका।
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे लेकिन पुलिस ने प्रदेश कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगा कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर भाजपा और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक की भाजपा में वापसी उत्तराखंड की जनता का अपमान है। जिसने उत्तराखंड की जनता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया उसे यहां की जनता और आप किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी विरोध के चलते आज आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय मेें विरोध प्रदर्शन किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here